फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The gun and pellets used in the Nitin murder case will be sent for ballistic testing in haldwani

Haldwani News: नितिन हत्याकांड... बंदूक व छर्रे बैलिस्टिक जांच के लिए भेजे जाएंगे, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jan 2026 11:16 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 07 Jan 2026 11:16 PM IST
सार

हल्द्वानी में हुए नितिन हत्याकांड की जांच तेज हो गई है, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बंदूक और मृतक के शरीर से निकले छर्रों को बैलिस्टिक जांच के लिए देहरादून भेजने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
The gun and pellets used in the Nitin murder case will be sent for ballistic testing in haldwani
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में पांच जनवरी की रात हुए नितिन हत्याकांड की जांच ने तेजी पकड़ ली है। जिस बंदूक से उसे गोली मारी गई वह पुलिस के कब्जे में है और इसकी बैलिस्टिक जांच होनी है। नितिन लोहनी के शरीर से निकले छर्रे की भी जांच की जाएगी। पुलिस असलहे और छर्रों को जांच के लिए देहरादून स्थित फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी में है।

विज्ञापन

नितिन लोहनी अपने दाेस्त कमल भंडारी के साथ रविवार रात गौलापार से पार्टी करके घर आ रहा था। लौटते समय वह पार्षद अमित बिष्ट (चिंटू) के बेटे जय से मिलने वार्ड 55 स्थित उसके घर पहुंचा। दोनों में दोस्ती थी। रात करीब साढ़े 11 बजे जब कमल ने डोरबेल बजाई तो पार्षद अमित ने बंदूक से गोली चला दी। इस दौरान एक गोली नितिन की पीठ पर जा लगी और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों के पैनल ने उसके शरीर से 50 से ज्यादा छर्रे निकालकर सील पैक कर दिए। अब पुलिस बंदूक और छर्रों को बैलिस्टिक जांच के लिए एफएसएल विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून भेजेगी। पुलिस पार्षद के बेटे जय के पास से मिली विदेशी पिस्टल की भी जांच कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखा जाना है कि घटना की रात इस पिस्टल से भी कहीं फायरिंग तो नहीं की गई है। पुलिस ने जब जय को पकड़ा था तब पिस्टल के साथ चार जिंदा कारतूस मिले थे। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज में पिस्टल लेकर दौड़ते हुए जय भी दिखा। इन सभी तथ्यों की सत्यता परखने में बैलिस्टिक की जांच रिपोर्ट अहम मानी जा रही है।

मोबाइल की सीडीआर भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस नितिन हत्याकांड की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास जिनकी भी सक्रियता रही है उनकी डिटेल पुलिस एकत्रित कर रही है। हत्यारोपी पिता-पुत्र की पिछले कई दिन की गतिविधि भी जांच के दायरे में है।

हत्यारोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी

हत्यारोपी पिता-पुत्र इस समय हल्द्वानी उप कारागार में बंद हैं। पहले पुलिस को 14 दिन के भीतर आरोपियों को रिमांड पर लेना होता था लेकिन नए कानून में यह सीमा 40 दिन की कर दी गई है। ऐसे में पहले पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ेगी और उसके बाद आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटना को रिक्रिएट किया जाएगा।



नितिन की हत्या के मामले में विवेचना जारी है। बंदूक और पिस्टल को बैलिस्टिक जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा। इसके अलावा घटना स्थल पर मौजूद सभी के मोबाइल कॉल डिटेल के जरिये भी कड़ी से कड़ी जोड़ रहे हैं। सीसीटीवी में जो दिख रहा है और जो बयान अब तक इस घटना से जुड़े लोगों ने दिए हैं। उसकी भी सत्यता परखी जा रही है। पुलिस मजबूत केस तैयार करते हुए चार्जशीट दाखिल करेगी। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed