फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The government has been accused of keeping the safety of Asha workers

सरकार पर आशा वर्करों की सुरक्षा को ताक पर रखने का लगाया आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The government has been accused of keeping the safety of Asha workers
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोरोना वायरस से बचाव में लगी आशा वर्करों ने आरोप लगाया है कि उनकी सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है। कई बार मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने की मांग करने के बाद भी उन्हें सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की नगर अध्यक्ष रिंकी जोशी ने कहा कि आशा वर्कर अगर अपने बचाव में काम करने से मना करती हैं तो उनको हटाने की कार्रवाई शुरू हो जाती है। जोशी का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने नहीं दिए गए हैं। उनकी सुरक्षा को ताक पर रख जा रहा है। कहा कि बिना वेतन के काम कर रही आशा वर्करों को इस संकट के दौर में भी दस हजार रुपये का भुगतान किया जाना चाहिए। साथ ही उन्हें सामान उपलब्ध कराना चाहिए। प्रीति रावत, रीना बाला, रेशमा, भगवती, सरोज रावत, मंजू, दीपा, मीनू, शाहिस्ता, जानकी, अनुराधा, गीता, सुनीता, रश्मि और स्वाति ने भी सुविधाएं देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed