फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The goal is to win gold in the National akshitaa

नेशनल में स्वर्ण जीतना है अक्षिता का लक्ष्य

Sun, 07 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 07 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
The goal is to win gold in the National akshitaa

‘पहले तीलू रौतेली और फिर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान मिलने के बाद जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है। मेरा अगला लक्ष्य अप्रैल में चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लिए स्वर्ण जीतना है। फिलहाल मेरा फोकस बोर्ड परीक्षा और नेशनल इवेंट पर है।’

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता मूल रूप से रानीधारा (अल्मोड़ा) की रहने वाली हैं। उन्होंने अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए पदक हासिल किए हैं। अक्षिता के पिता व्यवसायी हैं। अक्षिता को छोटा भाई तुषार भी बैडमिंटन खिलाड़ी है।
विज्ञापन


तुषार इस समय धार (मध्य प्रदेश) में भारतीय खेल प्राधिकरण में बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहा है। अक्षिता ने बताया कि इस समय तो उनका पूरा फोकस बारहवीं की परीक्षा में हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतना भी उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षिता ने बताया कि वे कोच अतुल जोशी से प्रशिक्षण ले रही हैं। अक्षिता तीलू रौतेली पुरस्कार हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि तीलू रौतेली जैसे पुरस्कार के लिए उनका चयन होना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। साथ ही, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हमारी बेटियां कार्यक्रम में सीएम हरीश रावत भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed