{"_id":"6685f5ee7eec2c563c0d5f86","slug":"the-functioning-of-the-administration-was-a-burden-on-school-children-haldwani-news-c-337-1-ha11005-111626-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रशासन की कार्यप्रणाली स्कूली बच्चों पर पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रशासन की कार्यप्रणाली स्कूली बच्चों पर पड़ी भारी
विज्ञापन
प्रेमपुर लोशज्ञानी में रकसिया नाला उफनानें के चलते हुए जल भराव के कारण इंटर कॉलेज में फंसे अध्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मौसम विभाग के बारिश को लेकर रेड अलर्ट के बावजूद जिला प्रशासन ने मंगलवार शाम तक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित नहीं किया। जब बुधवार को बच्चे भीगते-भागते किसी तरह स्कूल पहुंचे तो छुट्टी होने का हवाला देकर अभिभावकों से बच्चों को घर ले जाने को कह दिया गया। इससे न केवल बच्चों की फजीहत हुई बल्कि उनके अभिभावक भी खासे परेशान रहे। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की लापरवाही कार्यप्रणाली से अभिभावक गुस्से में हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को हुई इस फजीहत का कौन जिम्मेदार है?
पहली जुलाई को मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में दो से चार जुलाई तक नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया था। जिला प्रशासन ने दो जुलाई को स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया था। दो जुलाई यानी मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहा लेकिन शाम होते-होते जिले के अधिकतर स्थानों पर तेज बारिश शुरू हो गई थी जो बुधवार दोपहर बाद तक जारी रही। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हल्द्वानी शहर के तमाम हिस्से जलमग्न हो गए और दो सौ से अधिक घरों में पानी घुस गया। नदी नाले सभी ऊफान पर आ गए। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने बुधवार को स्कूल खुलने से पहले अवकाश घोषित नहीं किया। भारी बारिश के बीच निजी और सरकारी स्कूलों में करीब 50 फीसदी बच्चे किसी तरह जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचे। मौसम खराब देख कुछ देर बाद ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना का पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
सुबह पौने नौ बजे डीएम आफिस से स्कूलों में छुट्टी कराने की सूचना मिली। इसके बाद प्रधानाचार्यों को उनके व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छुट्टी की जानकारी भेजी गई।
विज्ञापन
पुष्कर लाल टम्टा, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल
नाला ओवरफ्लो होने से स्कूल में फंस गए बच्चे
हल्द्वानी। प्रेमपुर लोशज्ञानी में स्थित इंटर कॉलेज के बच्चे बुधवार को जान-जोखिम में डालकर किसी तरह स्कूल पहुंचे। ऐसा इसलिए क्योंकि उफान पर आए रकसिया नाले का पानी सड़क से स्कूल के भीतर घुस गया। इस दौरान स्कूल आ रहे दो बच्चों को मौके पर मौजूद शिक्षकों ने किसी तरह संभाला। लगातार हुई बारिश के कारण स्कूल का प्रवेश द्वार जलमग्न हो गया। गेट के बाहर सड़क जलमग्न हो चुकी थी। ऐसे में स्कूल में मौजूद बच्चे वहीं कैद होकर रह गए। नाले में सफाई व्यवस्था कराने में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों को बच्चों के स्कूल में फंसे होने की जानकारी मिली। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर बाद में स्कूल की चहारदीवारी तोड़कर किसी तरह बच्चों को वहां से बाहर निकाला गया। वहीं जवाहर ज्योति स्थित डा.बीआर आम्बेडकर आदर्श विद्यालय से लगे रकसिया नाले के उफान पर आने से स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।