फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The forests continued burning throughout the day

दिनभर धू धू कर जलते रहे जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
The forests continued burning throughout the day
नैनीताल। नैनीताल के रूसी बाईपास, देवीधुरा और सिलमोड़िया में अलग-अलग जगहों में आग लगाने से सुबह से शाम तक जंगल धू धू कर जलते रहे। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने आग को गांव तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल के पास रूसी बाईपास में शुक्रवार को भी आग लगने से करीब एक हेक्टेयर जंगल जल गया था। हालांकि वन विभाग और दमकल ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन शनिवार को फिर रूसी बाईपास में आग धधक गई। तेज हवा और पिरुल की वजह से वन कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं देवीधुरा के जमीरा गांव के पास जंगल में लगी आग सिलमोड़िया गांव तक पहुंच गई। इस पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ आग को पहले ही बुझा दिया।
विज्ञापन

मनोरा रेंज के अधिकारी बीएस मेहता ने बताया कि क्षेत्र में आग बुझाने के लिए चार टीमें भेजी गई, एक टीम में छह से सात कर्मचारी हैं। सभी टीमों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया था। आग बुझाने में डिप्टी रेंजर आनंद प्रकाश, बहादुर सिंह, अशोक कुमार, दया किशन तिवारी, सुंदर लाल चौधरी, आनंद सिंह, कैलाश जोशी, गोपाल जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसबी परिसर तक पहुंची आग बुझा दी
नैनीताल। डीएसबी परिसर के निचले क्षेत्र में लगी आग तेज हवा के साथ डीएसबी परिसर की ओर फैल गई। सूचना पर दमकल व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर किलवरी क्षेत्र के जंगल में भी आग धधक गई। दमकल और वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आरओ प्रमोद तिवारी ने बताया कि देर शाम आग पर काबू पा लिया गया। इधर एफएसओ चंदन लाल आर्य ने बताया कि किलवरी और डीएसबी क्षेत्र में दमकल की टीम ने आग बुझा दी है।
टीम में संदीप सिंह, भोपाल सिंह, जगत सिंह, मनोज भट्ट, नीरज कुमार, उमेश कुमार, अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह डिप्टी रेंजर देव सिंह साही, रणजीत सिंह थापा, संतोष गिरी आदि शामिल रहे। (संवाद)
चीड़ के पेड़ बिजली तारों में गिरे, सप्लाई हुई बाधित
नैनीताल। नैनीताल के पास जंगल में आग लगने से कई चीड़ के पेड़ टूटकर बिजली तारों में गिर गए। इससे नैनीताल, खुर्पाताल, गेठिया, ज्योलीकोट क्षेत्र में बिजली गुल रही। एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि आग लगने से खुर्पाताल क्षेत्र में दो जगह और गेठिया में एक जगह पेड़ हाईटेंशन लाइन में गिर गए। सुबह से ही ऊर्जा निगम के कर्मी लाइनों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। गेठिया में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। खुर्पाताल में लाइन जोड़ी जा रही है। देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

आग लगाने वालों की सूचना दो, इनाम पाओ
नैनीताल। नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल ने जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। कहा कि जो कोई व्यक्ति उन्हें जंगलों में आग लगाने वाले लोगों की जानकारी देगा उनका नाम गुप्त रखकर उसे वह अपनी ओर से दस हजार रुपये इनाम में देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed