फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The forest department took possession of 40 hectares of land

Nainital News: वन विभाग ने 40 हेक्टेयर भूमि कब्जे में ली

Mon, 24 Mar 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The forest department took possession of 40 hectares of land
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के जुड़का में रविवार को वन कर्मियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमणकारियों से 40 हेक्टेयर भूमि को कब्जे में लिया। इस कार्य में पांच जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे ढहाए गए।
विज्ञापन

डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि जुड़का में अतिक्रमण करने वालों ने 40 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा किया था। बताया कि इस क्षेत्र में हाल में खनन माफिया ने वनकर्मियों की टीम पर हमला किया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीएफओ आर्य ने बताया कि रविवार को एसडीओ मनीष जोशी के नेतृत्व में रेंजर रामनगर जेपी डिमरी, रेंजर आमपोखरा पूरन सिंह खनायत, रेंजर बैलपड़ाव विजेंद्र अधिकारी सहित 150 से अधिक वन कर्मियों की टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस के साथ टीम ने अतिक्रमणकारियों से वन कर्मियों ने वन भूमि पर कब्जा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पांच जेसीबी मशीन के अलावा आठ गड्ढे खोदने की ड्रिल मशीन समेत 40 श्रमिकों ने अवैध कब्जे हटवाए। इसके बाद वन भूमि को समतल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed