फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The forest department team went to seize the saw machine, tried to take the ranger hostage

आरा मशीन सीज करने गई वन विभाग की टीम को घेरा, रेंजर को बंधक बनाने का प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The forest department team went to seize the saw machine, tried to take the ranger hostage
काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां में वन कर्मियों को घेरते स्थानीय लोग। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर के अल्लीखां मोहल्ले में अवैध रूप से चल रहीं दो आरा मशीनों को सीज करने गई वन विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि लोगों ने काशीपुर के रेंजर की गाड़ी को घेर लिया और बंधक बनाने का प्रयास किया। एसडीओ से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि काशीपुर के मोहल्ला अल्लीखां में दो आरा मशीनों के अवैध रूप से चलने की सूचना मिली थी। मंगलवार शाम पांच बजे एसडीओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी की अगुवाई में वन कर्मियों की टीम ने वहां छापा मारा था। वहां सारिक, मो. आरिफ के घर के अहाते में आरा मशीनें चलती मिलीं। टीम ने दोनों आरा मशीनों को सीज कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरा मशीन मालिक ने मोहल्ले वालों को बुलाकर वन कर्मियों को घेर लिया। गालीगलौज और अभद्रता भी की गई। गुस्साए लोगों ने काशीपुर के रेंजर संजीव कुमार की बोलेरो को रोक लिया। बोलेरो में बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि इस घटना की जानकारी ऊधमसिंह नगर के एसएसपी को फोन पर दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ तितर-बितर हो गई। डीएफओ ने बताया कि सारिक और मो. आरिफ समेत करीब 70 लोगों के खिलाफ काशीपुर कोतवाली में राजकीय कार्य में बाधा डालने, भारतीय वन अधिनियम 1927 और आरा मशीन नियमावली 1978 के उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वन कर्मियों की टीम में रामनगर रेंज के रेंजर देवेंद्र रजवार, बन्नाखेड रेंजर लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, आमपोखरा के रेंजर और वन सुरक्षा दल की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed