फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The flame of the gas is slowing down amidst the rising cold

बढ़ती ठंड के बीच धीमी पड़ रही गैस की आंच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
The flame of the gas is slowing down amidst the rising cold
नैनीताल। हल्दूचौड़ स्थित इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के कुकिंग गैस प्लांट से कुमाऊं मंडल विकास निगम को मांग के अनुरूप गैस सिलिंडर न मिलने से समूचे कुमाऊं में कुकिंग गैस का संकट खड़ा हो गया है। कुमाऊं मंडल में वर्तमान में लगभग 80 हजार सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को गैस की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कुमाऊं के छह जिलों में कुकिंग गैस की सप्लाई का जिम्मा कुमाऊं मंडल विकास निगम के पास है। कुमाऊं में निगम की 49 गैस एजेंसियां हैं। जहां से सात लाख कनेक्शन धारकों को कुकिंग गैस उपलब्ध कराई जाती है। निगम प्रतिदिन 18 से 20 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति अलग-अलग स्थानों पर करता है। वर्तमान में निगम प्रतिदिन दस हजार से भी कम सिलेंडरों की आपूर्ति कर पा रहा है।
विज्ञापन

कुमाऊं में कुकिंग गैस आपूर्ति के लिए हल्दूचौड़ में आईओसी का बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया गया, जबकि गढ़वाल मंडल में आपूर्ति के लिए हरिद्वार में प्लांट लगाया गया। सूत्र बताते हैं कि पिछले कुछ समय से हल्दूचौड़ स्थित प्लांट से कुमाऊं मंडल के अलावा गढ़वाल और उत्तर प्रदेश की कई एजेंसियों को भी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इस कारम कुमाऊं मंडल विकास निगम को उसकी रोजाना की मांग के अनुरूप सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। इससे नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में कुकिंग गैस की किल्लत शुरू हो गई है। निगम रोजाना की मांग के अनुरूप 50 फीसदी सिलिंडर ही उपलब्ध करा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इनसेट
जिले में एजेंसी रोजाना की मांग
नैनीताल 11 4000
अल्मोड़ा 10 2000
बागेश्वर 04 1200
चंपावत 04 1200
पिथौरागढ़ 10 2300
यूएस नगर 10 4000
- इनसेट
निगम की आय का प्रमुख स्रोत है गैस
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के लिए कुकिंग गैस आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब कोरोना काल में निगम की सभी गतिविधियां ठप थीं, तब कुकिंग गैस की आपूर्ति चल रही थी और इसी से निगम ने अपने कर्मचारियों को वेतन और उनके अन्य देयकों का भुगतान किया। निगम की गैस विक्रय से प्रतिमाह लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की आय होती है।

-कोट
अक्टूबर में हुई दैवी आपदा के बाद से पहाड़ में कुकिंग गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस बीच प्लांट से भी मांग के अनुरूप सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं जिस कारण बैकलॉग बढ़ गया है। इस संबंध में आईओसी के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। आईओसी का कहना है कि रविवार के अलावा अन्य अवकाश में भी प्लांट से सिलिंडरों की सप्लाई जारी रखी जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।- एपी वाजपेयी, महाप्रबंधक, कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed