{"_id":"680aaae2d7c9da00070bd324","slug":"the-father-left-then-the-son-also-lost-his-breath-haldwani-news-c-8-1-hld1044-550998-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पिता का छूटा साथ, फिर बेटे की भी टूटी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पिता का छूटा साथ, फिर बेटे की भी टूटी सांस
Fri, 25 Apr 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बीमार पिता के इलाज के दौरान सीढि़यों से गिरकर घायल हुए बेटे की भी मौत हो गई। पिता ने 13 दिन पहले ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद बेटा का जीवन बचाने के लिए परिवार वालों ने काफी भागदौड़ की, मगर नियति के आगे कुछ कर नहीं सके। कुछ ही दिनों में पिता-पुत्र के निधन से भीमताल के इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
भीमताल के कमोली गांव निवासी किशोरी राम कुछ समय से बीमार थे। बेटा दीपक टम्टा इलाज के लिए करीब एक माह पहले उन्हें लेकर एसटीएच आया। यहां पिता को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि 30 मार्च को दीपक (36) अस्पताल की सीढ़ियों से उतरते समय गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट आई। परिवार वालों ने दीपक को पहले एसटीएच में ही दाखिल कराया, फिर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। दीपक का उपचार चल रहा था कि इसी बीच नौ अप्रैल को पिता की मौत हो गई। बीते मंगलवार को दीपक की भी मौत हो गई। गांव में इस परिवार के मकान के आसपास रहने वाले लोग भी शोक में डूबे हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -
युवक दीपक एसटीएच में सीढी से गिरने के कारण घायल हो गया था। इलाज के दौरान मौत हुई। मेडिकल चौकी पुलिस ने पंचनामा भरकर दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। -नितिन लोहनी, सीओ।