{"_id":"68506feb4e7d35cffe0f4350","slug":"the-exam-which-was-missed-due-to-traffic-jam-on-the-highway-should-be-repeated-nainital-news-c-238-1-shld1023-115659-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाईवे पर जाम लगने से छूटी परीक्षा हो दोबारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाईवे पर जाम लगने से छूटी परीक्षा हो दोबारा
विज्ञापन
नैनीताल। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से डीएसबी परिसर के कई छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं छूट गई हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि उनकी ओर से शीघ्र परिसर निदेशक से मुलाकात की जाएगी।
छात्रनेता अभिषेक कुमार और आशीष कबड़वाल ने बताया कि इन दिनों कुमाऊं विवि की ओर से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित कराई जा रही हैं। बीते दिनों भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर जाम लगने से गरमपानी, खैरना और रातीघाट क्षेत्र के विद्यार्थियों के पेपर छूट गए थे। यह विद्यार्थी तय समय पर अपने परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में परिसर निदेशक से मुलाकात कर छूटी परीक्षा दोबारा कराने की मांग की जाएगी। संवाद