फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The episode of Banbhulpura reached Rahul Gandhi

Uttarakhand: रेलवे भूमि प्रकरण पर फ्रंट फुट पर आई कांग्रेस, कानूनी सलाह के लिए खुर्शीद के पास पहुंचे विधायक

Mon, 02 Jan 2023 02:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2023 02:28 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत और हल्द्वानी विधायक सुमित रेलवे भूमि प्रकरण के मामले में अब शीर्ष स्तर पर लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सुमित हृदयेश दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का पूरा जोर है कि सुप्रीम कोर्ट से किसी तरह मामले में फौरी तौर पर राहत मिले।
 

विज्ञापन
The episode of Banbhulpura reached Rahul Gandhi
हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

रेलवे भूमि प्रकरण पर कांग्रेस पूरी तरह से फ्रंट फुट पर आ गई है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश मामले में कानूनी सलाह के लिए पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के पास पहुंचे हैं। यह प्रकरण राहुल गांधी के पास पहुंच गया। साथ ही सोमवार को मामले की जानकारी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को भी दी जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत और हल्द्वानी विधायक सुमित रेलवे भूमि प्रकरण के मामले में अब शीर्ष स्तर पर लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सुमित हृदयेश दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद से मिलकर मामले में कानूनी सलाह ली है। इधर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट खुलने के साथ ही मामले में सुनवाई के लिए पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं को अनुमान है कि मंगलवार को मामला सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध हो जाएगा। साथ ही कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस मामले की जानकारी राहुल गांधी तक भी पहुंचा दी है। बताया गया कि सोमवार को मामले की जानकारी सोनिया गांधी की भी दी जाएगी। हल्द्वानी का ये प्रकरण अब राष्ट्रीय मुद्दा बन रहा है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का पूरा जोर है कि सुप्रीम कोर्ट से किसी तरह मामले में फौरी तौर पर राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से कहा, राजधर्म निभाएं
विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि उन्होंने और पूर्व सीएम हरीश रावत ने हल्द्वानी में रेलवे भूमि के मामले को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बात की है और उनसे राजधर्म निभाने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि प्रभावित लोगों का आरोप है कि सरकार ने जानबूझ कर अपनी जमीन को रेलवे के सीमांकन में जाने दिया है।


ये भी पढ़ें....Rishabh Pant: खिलाड़ी के परिजनों की बढ़ी चिंता, अस्पताल में नहीं मिल रहा ऋषभ को आराम, डॉक्टरों ने की अपील
 

सरकार पीड़ितों को बेदखल करना चाहती है: नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य सरकार ने न्यायालय में अपना प्रकरण सही तरह से नहीं रखा है। कहा कि रेलवे जिसको अपनी जमीन बता रहा है, उस जगह पर कई सरकारी स्कूल, फ्री होल्ड जमीन और सरकारी संपत्ति हैं। इसलिए राज्य सरकार को चाहिए कि वह उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष रखे। कहा कि सरकार के मन में खोट है और वह किसी भी तरह से पीड़ितों को बेदखल करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed