{"_id":"60789ba58ebc3eda731baa05","slug":"the-entire-market-will-be-closed-every-saturday-haldwani-news-hld421776193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शनिवार बंद रहेगा पूरा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शनिवार बंद रहेगा पूरा बाजार
विज्ञापन
बेस अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान लगी लोगों की लंबी कतार। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का प?
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोरोना को लेकर पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में तय किया गया है कि शनिवार को दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। सुबह सात बजे से नौ बजे तक केवल दूध की दुकानें खुलेंगी। दवाएं की दुकानें पूरी दिन खुलेंगी। शनिबाजार भी नहीं लगेगा। शनिबाजार के लिए कोई दूसरा दिन चुनने के लिए कहा गया है।
एसडीएम विवेक राय और कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट/एसडीएम लालकुआं ऋचा सिंह ने बहुउद्देश्यीय भवन में विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की ओर से सुझाव आया है कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए एक दिन पूर्ण रूप से बंदी होनी चाहिए। आपसी बातचीत के बाद सहमति बनी कि शनिवार को सिर्फ दूध वितरण के लिए सुबह सात से नौ बजे तक की मोहलत होगी। इसके बाद सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। शनिवार को शहर में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। साथ ही दुकानें बंद कराने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। इस दौरान एसपी सिटी जगदीश चंद्र, अमरजीत सिंह चड्ढा, राजीव जायसवाल, विपिन गुप्ता, नवीन वर्मा, गोविंद बगड्वाल आदि थे।
मंडी में कोरोना जांच को आज से लगेगा कैंप
हल्द्वानी। कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी में कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार से आढ़ती व्यापारी संघ भवन में प्रशासन कैंप लगाकर मंडी के सभी कर्मचारियों, व्यापारियों और पल्लेदारों की कोरोना की जांच कराएगा। इसके अलावा मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कड़ाई से कराया जाएगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को मंडी समिति कार्यालय में प्रशासन और व्यापारियों की हुई बैठक में हुआ। मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि मंडी का पहला लक्ष्य मंडी को खुला रखना है ताकि पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्र के काश्तकारों की मेहनत से पैदा की गई ऊपज मंडी में पहुंचकर सुगमता से विक्रय हो सके। एसडीएम विवेक सिंह ने 16 अप्रैल से प्रात: आठ बजे से रोजाना चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान एसडीएम राय, मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव, मंडी चौकी इंचार्ज दिनेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में चलेगा।
विज्ञापन
व्यापारी ग्राहकों को करें जागरूक
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना संक्रमण के घातक प्रभाव से बचने के लिए अपने आप को सुरक्षित रखें। बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सचेत कर उन्हें कोविड के अत्यधिक संक्रामक रोग की जानकारी दें।
हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन करने की अपील
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने मंडल के सभी व्यापारियों से हफ्ते में कम से कम दो दिन का खुद लॉकडाउन किए जाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि बाजार में सभी दुकानें खुली रहने से भीड़ बनी रहती है जिससे कोरोना बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग की बंदी घोषित होने से जहां बाजार में भीड़ कम होगी, वहीं इस महामारी को भी बढ़ने से रोका जा सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने आम जनता से भी अपील की है कि बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें।