{"_id":"696aa8934e9d906be70cdd6e","slug":"the-employees-chanted-slogans-against-the-government-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-3064-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Sat, 17 Jan 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल के आह्वान पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर भीमताल विकासखंड परिसर में मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। परिषद के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश भर में कर्मचारी वर्ग मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार और शासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड की विसंगति, वेतन विसंगति दूर करने की मांग को सरकार की ओर से हल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों को हल करने की मांग की। भूपाल सिंह बिष्ट ने कहा सरकार और शासन को जल्द सभी मांगों को पूरा करना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष असलम अली, प्रदीप पंत, ललित कुमार, विमला देवी, गीता देवी, पंकज सिंह, कमल चंद्र, भोपाल, हरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद