फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The elephant ran towards the tourists in Corbett.

कॉर्बेट में पर्यटकों की ओर कैंटर की दौड़ा हाथी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The elephant ran towards the tourists in Corbett.
रामनगर पर्यटको के कैंटर की ओर दौड़ता हाथी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट के ढिकाला जोन में जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों के कैंटर के आगे हाथी आ गया और कैंटर की ओर दौड़ने लगा। इससे पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। कैंटर चालक ने कुछ दूर तक कैंटर को पीछे की ओर दौड़ाया। गनीमत रही कि पर्यटकों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज से हाथी रुक गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में बृहस्पतिवार को दिन में सफारी के लिए कैंटर में 16 पर्यटक जा रहे थे। ढिकाला से दस किलोमीटर पहले ही एक मोड़ पर हाथियों का झुंड देख चालक ने कैंटर रोक दिया। इसी बीच अचानक झुंड से एक हाथी कैंटर की ओर दौड़ने लगा। हाथी को आता देख कैंटर चालक ने कैंटर को पीछे की ओर (रिवर्स में) भगाना शुरू कर दिया। इस बीच जहां सैलानियों में चीख पुकार मच गई वहीं एक सैलानी वीडियो बनाने लगा। वायरल हुए इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हाथी को नजदीक आता देख पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। कैंटर में बैठे पर्यटक जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज से हाथी रुक गया। इससे पर्यटकों की जान में जान आई। कैंटर मालिक सुमित शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को चालक अनस पर्यटकों को कैंटर से जंगल सफारी करने गए थे। चालक ने घटना की जानकारी उन्हें भी दी थी। ढिकाला रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि अकसर वन्यजीव मानवों को नजदीक देखकर हमलावर हो जाते हैं। हाथियों को अपने वास स्थल में दखल बर्दाश्त नहीं होता है। इसलिए सैलानियों को वन्यजीवों के नजदीक नहीं जाने की चेतावनी दी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed