फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The driver saved four lives including a pregnant one after colliding with an ambulance boulder

चालक ने एंबुलेंस बोल्डर से टकराकर गर्भवती समेत चार जिंदगिंया बचाईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The driver saved four lives including a pregnant one after colliding with an ambulance boulder
हल्द्वानी। हैड़ाखान से गर्भवती को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी आ रही 108 एंबुलेंस का ब्रेक मंगलवार की सुबह फेल हो गया। एंबुलेंस चालक ने खुद तीन लोगों की जान बचाने के लिए सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को पहाड़ी के किनारे बोल्डर से टकरा दिया। हादसे में चालक घायल हो गया। एंबुलेंस के अगले भाग को तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। चालक का कहना था कि ब्रेक शू गरम होने के कारण यह दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौसला निवासी एंबुलेंस चालक कमल नयाल हैड़ाखान स्यूड़ा की रहने वाली गर्भवती महिला को लेकर मंगलवार की सुबह छह बजे एसटीएच ला रहा था। एंबुलेंस में महिला के पति और फार्मेसिस्ट पंकज बिष्ट बैठे थे। काठगोदाम से करीब दो किलोमीटर ऊपर पहुंचने पर एंबुलेंस के ब्रेक ने काम करना बंद हो गया। उसे कुछ समझ में नहीं आया क्योंकि एक तरफ पहाड़ था और दूसरी तरफ दो किलोमीटर नीचे रोड थी। रोड पर गाड़ी डालने पर किसी के बचने की आशंका कम थी। इसी कारण उसने तत्काल गाड़ी को पहाड़ किनारेबोल्डर से टकरा दिया। एंबुलेंस रुक गई लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण उसका पैर स्टेयरिंग में फंस गया।
विज्ञापन

हिम्मतपुर तल्ला निवासी फार्मेसिस्ट पंकज ने तत्काल पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने मदद के लिए पुलिस की एक टीम भेजी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस के एक साइड को तोड़कर चालक को बाहर निकाला। गाड़ी में अंदर बैठी गर्भवती महिला सहित तीन लोग सुरक्षित थे। चालक के पैर, कमर और कंधे में चोट आई है। पुलिस ने अन्य वाहन से महिला और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फार्मेसिस्ट ने बताया कि गर्भवती महिला को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि उसने बच्चे को जन्म दिया है। दुर्घटना किन कारणों से हुई है, इस बारे में एंबुलेंस प्रभारी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed