{"_id":"6845eb8bcb3611684c0dfef0","slug":"the-department-will-make-people-aware-of-traffic-rules-in-a-playful-manner-haldwani-news-c-8-1-hld1044-578241-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खेल-खेल में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खेल-खेल में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा विभाग
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन विभाग यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक कर रहा है। अब शहर के स्कूलों में सांप-सीढ़ी खेल से स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में एक कोना भी रिजर्व किया जाएगा।
परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जीजीआईसी कालाढूंगी, नगर निगम इंटर कॉलेज, गौलापार, लालकुआं के अलावा एचएन इंटर कॉलेज काठगोदाम, भुजियाघाट के दोगड़ा के इंटर कॉलेज सहित 12 कालेजों का चयन किया है। इन कालेजों में एक कोना यातायात के नाम होगा। इसमें परिवहन विभाग जमीन पर ही सांप सीढ़ी का बॉक्स बनाएगा। इस पर बच्चे खेलेंगे। सांप के काटने पर नीचे आते ही उस पर यातायात नियम का एक पाठ लिखा होगा। इससे बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आएगी। इसी कोने की दीवारों पर यातायात नियमों का पालन करने के स्लोगन भी लिखे होंगे। गुड सेमेरिटन योजना के बारे में भी लिखा होगा। गुड सेमेरिटन योजना में यह बताया जाएगा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वालों से कोई पूछताछ व कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। हिट एंड रन की जानकारी के अलावा मामले में सजा का भी उल्लेख लिखा जाएगा।
बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास है। बच्चे घर पर अभिभावक को भी जागरूक करेंगे। इस अभियान का दूरगामी असर भी दिखेगा।
डॉ. गुरदेव सिंह, आरटीओ