फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The decomposed body of an elderly laborer was found in a room near the Shani Bazaar railway crossing

Haldwani News: शनि बाजार रेलवे क्रॉसिंग के निकट कमरे में मिला बुजुर्ग मजदूर का सड़ा-गला शव

Sat, 17 Jan 2026 10:28 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 17 Jan 2026 10:28 AM IST
सार

बरेली के शनि बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बुजुर्ग मजदूर का सड़ा-गला शव कमरे से बरामद हुआ।

विज्ञापन
The decomposed body of an elderly laborer was found in a room near the Shani Bazaar railway crossing
शनि बाजार में बुजुर्ग की मौत के बाद बाडी उतारने के लिए लगी जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के शोर के बीच एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने छोटे से कमरे में एक मजदूर की जिंदगी चुपचाप खत्म हो गई। न कोई पुकार सुनने वाला था और ना कोई हालचाल पूछने वाला। शव की दुर्गंध जब लोगों की नाक तक पहुंची तब उन्हें वृद्ध मजदूर की मौत की खबर लगी।

विज्ञापन

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के शनि बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास पुराने मकान के भूतल में दुकानें हैं जबकि पहली मंजिल पर एक कमरा बना है। कमरे तक पहुंचने के लिए एक लकड़ी की सीढ़ी ही सहारा है। इसी कमरे में बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी रमेश चंद्र (60) पुत्र सुरेंद्र पाल किराये पर रहते थे। वे मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।

विज्ञापन

चार-पांच दिन से उन्हें किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार को कमरे से दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो भीतर तख्त पर रमेश रजाई ओढ़े पड़े मिले। रजाई हटाई तो उनका सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


रजाई से कूदे चूहे

रमेश के कमरे से बहुत दुर्गंध आ रही थी। पुलिसकर्मियों और लोगों को रूमाल और कपड़ों से नाक ढकनी पड़ी। जब रमेश की रजाई हटाई गई तो चूहे इधर-उधर कूदते मिले। शव को चूहों ने कुतरा भी था।

जेसीबी से उतारा गया शव

लोगों ने बताया कि रमेश अक्सर पानी भरने नीचे आता था। उसके कमरे में जूठे बर्तन पड़े थे। शव को मकान की दूसरी मंजिल से उतारना आसान नहीं था। इस पर पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद ली। शव को सील पैक कर नीचे उतारकर मोर्चरी भेजा गया।

शव को मोर्चरी भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने आएगा। हृदयाघात से मौत की आशंका है। - अमित कुमार सैनी, सीओ हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed