{"_id":"58c2ecb04f1c1b0f3bdc59d5","slug":"the-decision-of-the-fate-of-51-candidates-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू में महज 38 फीसदी वोटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीट से 51 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें कौन छह भाग्यशाली प्रत्याशी विधायक बनेंगेे, उसका फैसला शनिवार को होगा। वहीं, एमबीपीजी कालेज स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोपहर करीब 12 बजे तक सभी सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।
15 फरवरी को मतदान हुआ था। इसमें 4,73,124 ईवीएम बैलेट का इस्तेमाल मतदाताओं ने किया था। इसके अलावा 6534 पोस्टल बैलेट भी थे, इनके जरिए भी फौज, सरकारी कर्मियों, पुलिस कर्मी आदि ने अपने मतों का प्रयोग किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत के अनुसार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए 12 टेबल लगाई गई है। 8 से 8:30 तक पोस्टल बैलट की गिनती होगी। 8:30 के बाद ईवीएम को टेबल पर लाने के बाद गिनती प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
रामनगर में सबसे कम बूथ
छह विधानसभाओं में सबसे कम बूथ रामनगर विधानसभा सीट पर 132 हैं। इसके बाद लालकुआं 133, भीमताल में 151, नैनीताल 152 और हल्द्वानी में 163 बूथ हैं। सबसे ज्यादा बूथ कालाढूंगी विधानसभा सीट पर 183 हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि रामनगर सीट का परिणाम सबसे पहले आएगा। सबसे अंतिम परिणाम कालाढूंगी विधानसभा सीट के आने का है। यहां पर पोस्टल बैलेट भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन