फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The daughters of Uttarakhand will not only vote but will also run the government.

Nainital News: उत्तराखंड की बेटियां सिर्फ वोट नहीं देंगी, सरकार भी चलाएंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The daughters of Uttarakhand will not only vote but will also run the government.
नैनीताल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य की बेटियों के भविष्य के लिए साझा किया है, वह आने वाले समय में प्रदेश की पूरी व्यवस्था को बदलने में गेमचेंजर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. रावत ने आंकड़ों के साथ बताया कि आज उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। वर्तमान में कुल विद्यार्थियों में 62 फीसदी से अधिक केवल बेटियां हैं। सरकारी कॉलेजों में यह ग्राफ इससे भी कहीं अधिक है। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा की मशाल लेकर सबसे आगे चल रही हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां जब लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं तो नेतृत्व के मामले में वे पीछे क्यों रहें?
विज्ञापन

इसी सोच के साथ सरकार ने प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य कॉलेज स्तर से ही ऐसी नेता तैयार करना है जो भविष्य में राज्य और देश की राजनीति को नई दिशा दे सकें। सशक्तीकरण का यह सिलसिला केवल कॉलेजों तक सीमित नहीं है। पंचायतों में 50 फीसदी आरक्षण के बाद अब सहकारिता के क्षेत्र में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है। इससे जिला सहकारी बैंकों और समितियों के प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जर्जर स्कूल को तुरंत दुरुस्त कराएंगे

शिक्षा की गुणवत्ता पर डॉ. रावत ने कहा कि अब राज्य में प्रवेश, परीक्षा और परिणाम के साथ-साथ दीक्षांत समारोह और छात्रसंघ चुनाव भी समय पर संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने बुनियादी ढांचे की मजबूती पर भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि कोई भी स्कूल जर्जर स्थिति में है तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दी जाए। मामले का संज्ञान लेकर तत्काल इसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed