{"_id":"63431c201904ab5fce3013b3","slug":"the-current-coming-from-the-high-tension-line-above-the-railway-gate-lalkuan-news-hld478458859","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक के ऊपर हाइटेंशन लाइन से लग रहा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक के ऊपर हाइटेंशन लाइन से लग रहा करंट
विज्ञापन
लालकुआं। लालकुआं में लाइन पार इलाके में रेलवे फाटक के ऊपर से गुजर रही इलेक्ट्रिक ट्रेन की हाईटेंशन लाइन के नीचे छतरी लेकर आने जाने वाले कई लोगों को बिजली का करंट लगने का मामला प्रकाश में आया है।
लालकुआं में लाइन पार जाने के लिए बनाए गए रेलवे फाटक के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के नीचे बारिश के दौरान छतरी लेकर आवागमन करने वालों को करंट के झटके महसूस हो रहे है। लाइन पार स्थित कारोबारी और आप पार्टी के नगर अध्यक्ष ओमपाल कश्यप का कहना है कि कुछ दिनों से अक्सर बारिश के दिन ऐसा हो रहा है। दो दिनों से लगातार बारिश के दौरान कई लोगों को बिजली का करंट लगा है। इस घटना से लोगों में दहशत बनी है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह कई लोगों को बिजली के झटके लगे हैं।
इधर, लालकुआं रेलवे स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह राणा के मुताबिक बारिश के दौरान रेलवे लाइन पर छाता ओढ़कर चलने से खतरा हो सकता है। रेलवे लाइन के ऊपर 32 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिस पर हर समय हाई वोल्ट करंट प्रवाहित होता है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पार करते समय छाता लेकर निकल रहे हैं तो छाते को बंद कर रेलवे लाइन पार करें। उनका कहना है कि रेल कर्मी स्टेशन के आसपास इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।