फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The culprit should be given severe punishment along with providing justice to the victim: Dr. Joshi

पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ अपराधी को कठोर दंड मिले: डा. जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The culprit should be given severe punishment along with providing justice to the victim: Dr. Joshi
हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. उर्मिला जोशी ने कहा है कि पिछले दिनों नैनीताल में 12 साल की बच्ची के साथ जो कुछ हुआ उसने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की आत्मा को झकझोर दिया है। कहा कि यह कृत्य समाज के लिए एक कलंक है। उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।
विज्ञापन


डा. जोशी शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि हम पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ साथ ऐसे अपराधियों को कठोर सजा दिलाएं ताकि कोई भी व्यक्ति चाहे उसकी पृष्ठभूमि, उम्र और पहुंच कुछ भी हो वह दोबारा ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास रहेगा कि ऐसे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया तेज हो और पीड़ित परिवार को बार बार परेशान न होना पड़े। डा. जोशी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं याद दिलाती हैं कि हमें कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और संवेदनशील बनाने की जरूरत है। पुलिस गश्त, महिला हेल्पलाइन की सक्रियता और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निगरानी को और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने नैनीताल कांड के आरोपी का ठेकेदारी लाइंसेस निलंबित कराने, संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed