{"_id":"c8662b2a08e816110613e728d67e9f61","slug":"the-crowd-at-the-pumps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पहुंची रैक, चार दिन के लिए राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर पहुंची रैक, चार दिन के लिए राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 11 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईओसी के लालकुआं डिपो में रविवार को पेट्रोलियम पदार्थों की रैक पहुंच गई। रैक उतरते ही कुमाऊं के सभी जिलों के लिए पेट्रोल और डीजल के टैंकर रवाना किए गए। अगले चार दिनों तक इससे कुछ राहत मिलेगी। वहीं, रविवार को हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल की मारामारी रही। अधिकतर पंप ड्राई होने से ग्राहक भटकते रहे।
विज्ञापन
कुमाऊं में पेट्रोल और डीजल का संकट बना हुआ है। यहां आईओसी का सबसे बड़ा मार्केट है। आईओसी के लालकुआं डिपो में मथुरा और पानीपत से ईंधन की आपूर्ति होती है। पानीपत से आपूर्ति बाधित होने से संकट खड़ा हुआ है। रविवार को आईओसी लालकुआं डिपो खुला रहा। डिपो में 2200 केएल डीजल और 1200 केएल पेट्रोल की रैक पहुंची।
विज्ञापन
डीएसओ तेजबल सिंह के मुताबिक रैक उतरते ही कुमाऊं के सभी जिलों के लिए ईंधन की आपूर्ति शुरू कर दी गई। नैनीताल जिले को 200 केएल पेट्रोल और 300 केएल डीजल आवंटित हुआ। डीएसओ के मुताबिक रैक पहुंचने के बाद आने वाले चार दिनों के लिए थोड़ी राहत मिलेगी। बीपीसी और एचपीसी को भी दूसरे दिन आपूर्ति मिली।
विज्ञापन