{"_id":"61d0c4599d5dd8375957e017","slug":"the-country-is-becoming-self-reliant-day-by-day-ajay-bhatt-ramnagar-news-hld449618455","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनोंदिन देश आत्मनिर्भर बन रहा : अजय भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनोंदिन देश आत्मनिर्भर बन रहा : अजय भट्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/कालाढूंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिनोंदिन आत्मनिर्भर बन रहा है और विकास के पथ पर है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार से फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी। यह बात केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने पीरूमदारा में आयोजित जनसभा में कही।
भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का कायाकल्प हो गया है। सात सालों में देश आत्मनिर्भर बना है। जहां पहले सेना के सामान के लिए 72 देशों पर निर्भर रहना पड़ता था वहीं अब भारत कई देशों को सेना का सामान निर्यात कर रहा है। भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है और सीमाएं सुरक्षित हैं। विपक्ष मोदी हटाओ कह रहा है, लेकिन मोदी देश की जनता के दिल में बसते हैं। कोरोना के दौर में मोदी ने देश को बचाया और विपक्ष केवल मोदी पर हमला करने में लगा रहा है। रामनगर में संकल्प यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजदू रहे है। संकल्प यात्रा कोसी बैराज से होते हुए रामनगर के रानीखेत रोड, शिवलालपुर चुंगी होते हुए पीरूमदारा के किसान इंटर कालेज पहुंची। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भागीरथ लाल चौधरी, इंदर रावत, रेखा रावत, गिरीश तिवारी, भावना भट्ट, तरूण दत्ता, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, राकेश नैनवाल, पूरन नैनवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, वीरेंद्र रावत, मनोज रावत आदि थे।
दूसरी ओर कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गजराज बिष्ट, ताराचंद पांडे, दीवान सिंह बिष्ट, महमूद हसन बंजारा, हेम चंद्र तिवारी, जोगा मेहरा आदि थे।