{"_id":"576c251d4f1c1bd632b480a9","slug":"the-cost-of-rs-28-crore-44-lakh-cm-rawat-inaugurated-and-laid-foundation-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम रावत ने किया 28 करोड़ 44 लाख रूपये लागत की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम रावत ने किया 28 करोड़ 44 लाख रूपये लागत की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
लेटीबूंगा में सीएम की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को धारी ब्लॉक के लेटीबूंगा स्थित हिमगिरी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28 करोड़ 44 लाख रुपये लागत के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी।
जनसभा के दौरान सीएम ने खनस्यू को तहसील व रामगढ़ को उप तहसील का दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका के रूप में उच्चीकृत कराने, लोसज्ञानी पेयजल लिफ्ट योजना निर्माण, भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व.मोतीराम पांडे के नाम पर रखने, भीमताल क्षेत्र के दो स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, जौनपोखरा अनर्पा सडक निमार्ण, थापली मोटर मार्ग विस्तारीकरण, ढोलीगांव में आईटीआई, ओखलकांडा में डिग्री कालेज खोलने, स्यूड़ा-कौंता-हरीशताल सड़क निर्माण, भौर्सा में उप स्वास्थ्य केंद्र, नाई-भुमका-धानाचूली-अघरिया मोटर मार्ग निमार्ण, खुजेठी भौनरा सड़क निर्माण, ल्वाड़-गौनियारों में एक किमी सड़क निर्माण के साथ ही टांडी में आईटीआई का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. डुंगर सिंह बिष्ट के नाम पर रखने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के में 25 किमी नई सड़कें बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 700 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। 30 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही गतिमान है। प्रदेश में निरंतर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को 25 हजार की धनराशि सीड मनी के रूप में दी जाएगी और महिला मंगल दलों को भी पांच हजार की धनराशि उनके खातों में जमा कराने के आदेश जिलाधिकारियो को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहो द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन के लिए जिलाधिकारियों द्वारा साप्ताहिक हाट बाजारों का आयोजन किया जाएगा ताकि ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं को स्थानीय बाजार मिल सके।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में ईको टूरिज्म, हस्तशिल्प, जैविक खेती, फल, दालें आदि का उत्पादन कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पलायन रोकने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। प्रदेश के भूमिहीनों को भूमिधरी अधिकार देने की भी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 500 मॉडल विद्यालय विकसित किए जा रहे है तथा सभी विद्यालयों, डिग्री कालेजों, आईटीआई में प्रधानाचार्योें की शीघ्र तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 8 लाख गरीब पात्र लोगों को समाज कल्याण द्वारा पेंशन दी जा रही है, पेंशन धनराशि 800 रूपये से बढाकर 1000 रूपये कर दी गई है। उत्तराखंड पहला ऐसा प्रदेश है जहां पैंसन की धनराशि सर्वाधिक है। रावत ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वित्तीय संसाधन जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के दूर छोर तक बैठे हर व्यक्ति को विकास योजनाओं का लाभ मिले। उन्होने लोगों का आह्वान किया कि वह छोटे-छोटे उद्योग लगाकर स्वरोजगार शुरू करें। उन्होंने कहा हमारा नारा है कि हर घर परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो।
सिचाई मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि वित्तीय संसाधनों का अभाव होने के बाद भी प्रदेश सरकार विकास कार्यो को गति दे रही है। क्षेत्र के सभी विकास कार्य प्राथमिकता से पूरे हो इसके लिए पूरजोर प्रयास किए जा रहे है। उन्होने सलियाकोट-अनर्पा सड़क निर्माण के साथ ही गौनियारों से से ढोलीगांव तक संचार व्यवस्था कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। जनसभा को निर्वतमान विधायक दान सिंह भंडारी ने भी संबोधित किया।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लेटीबूंगा में बेतालघाट में 230.50 लाख की लागत की तल्ला रामगढ रातीघाट मोटर मार्ग, 1585.30 लाख की लागत के लक्ष्मीखान तल्ला रामगढ-नथुवाखान-प्यूडा क्वारब मोटर मार्ग, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भवन धारी लागत 23.45 लाख, राकइं कालेज रामगढ में दो कक्षा-कक्ष का निमार्ण के लोकापर्ण मे लागत 23.35 लाख, जान पोखरा से अनर्पा सीमा तक 1000 मी.सीसी लागत 40.00 लाख, रा.एलोपैथिक चिकित्सालय सुन्दरखाल लागत 70.00 लाख, उप स्वास्थ्य केन्द्र सिरौली लागत 31.10 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण किया गया। इसके अतिरिक्त सीएम ने तल्ला रामगढ झूतिया मोटर मार्ग निमार्ण पर 144.90 लाख,बिछखाली से पाथरी मोटर मार्ग पर 105.00 लाख,रामगढ में आवासीय भवन हेतु 30.86 लाख,रामगढ में अनावासीय भवन हेतु 114.84 लाख,महेलधार,अगासखान कामड तक सडक निर्माण हेतु 178.51 लाख,परवडा ग्राम सीसी मार्ग हेतु 35.00 लाख, रा.एलोपैथिक चिकिसालय मौना हेतु 83.00 लाख,धारी मिनी नलकूप हेतु 20.00 लाख, बसगांव में सिचाई टैक निमार्ण हेतु 25.00 लाख दुदली, अमदों व देवनगर सिचाई टैक हेतु 14.00 लाख एवं ओखलकांडा एवं भीमताल में नहरो के जीर्णोद्वारा हेतु 88.50 लाख की योजनाआें का शिलान्यास किया।
यह लोग रहे सीएम की सभा में मौजूद
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री की जनसभा में विधायक एवं संसदीय सचिव सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद, पूर्व विधायक दानसिह भंडारी, राम सिंह कैड़ा, ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल, ब्लाक प्रमुख आनन्द आर्य, अंजू नयाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, जया बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य डा. हरीश विष्ट, बीसी कफल्टिया, नितेश बिष्ट, कुंवर सिह नेगी, संजय किरौला, लक्ष्मण सिह लमगडिया, पुष्कर सिह मेहरा, हेमंत बगडवाल, केदार पलड़िया, डिगर सिंह मेवाड़ी, खष्टी बिष्ट, हुकुम सिंह कुवंर, आनसिंह मटियाली के अलावा जिलाधिकारी दीपक रावत, वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक स्वीटी अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल के अलावा बडी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।