फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The corporation will collect fines from those who throw garbage.

Nainital News: कूड़ा फेंकने वालों से जुर्माना वसूलेगा निगम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The corporation will collect fines from those who throw garbage.
हल्द्वानी। नगर निगम हीरानगर, मंडी बाईपास, ट्रंचिंग ग्राउंड और चंबल पुल क्षेत्र को श्रीवन में तब्दील करने में जुटा है। निगम यहां लोगों के बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए फुटपाथ, छांव के लिए पेड़ लगा रहा है। यहां बैठने वाले लोग ही इस श्रीवन के रक्षक होंगे। यहां कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा। श्रीवन बनाने से पहले चंबल पुल पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट आदि ने भाग लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ऋचा सिंह का कहना है कि चारों स्थान पर कई बार सफाई अभियान चला लेकिन लोगों ने यहां कूड़ा डालना नहीं छोड़ा है। इसका अब सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जनता भी इस जगह को स्वच्छ रखने में नगर निगम को सहयोग करे। शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकेंगे।
विज्ञापन

15 दिन में कायाकल्पट्रंचिंग ग्राउंड के बाहरी हिस्से में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। चंबल पुल के आसपास कचरा हटाकर टाइल्स बिछाकर बैठने के स्थान बनाए जा रहे हैं। मंडी बाईपास पर स्थित कचरा घर को श्रीवन के रूप में विकसित किया जा रहा है। हीरानगर के भी कायाकल्प का काम हो रहा है। इन सभी स्थानों को 15 दिनों के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed