{"_id":"ad3a050f9fec097d436685f22d9f55e6","slug":"the-controversy-over-the-road-now-will-become-devnagr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद खत्म, अब बन जाएगी देवनगर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद खत्म, अब बन जाएगी देवनगर सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, धानाचूली
Updated Fri, 23 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारी के एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ कोट की धार से देवनगर तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण को लेकर उपजे विवाद को भी खत्म कराया। विवाद निपटने के बाद उक्त सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
पूर्व में भाजपा शासन में कोट की धार से देवनगर तक चार किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई थी। तीन किलोमीटर सड़क बनने के बाद कनरखा गांव के लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर आपत्ति जता दी, जिसके बाद से इसका निर्माणकार्य बंद हो गया था।
विज्ञापन
बुधवार को एसडीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता सीएस रावत, सहायक अभियंता यूसी पंत आदि के साथ गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और विवाद निपटाते हुए एक किलोमीटर शेष बची सड़क के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख दीपक दानी समेत लीलाधर दानी, उमेश तिवारी, मथुरादत्त दानी, बीडीसी सदस्य रमेश आर्या, प्रधान राजेंद्र प्रसाद, हरीश गंगोला आदि मौजूद थे।