फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The controversy in the selection of BJP district president in US Nagar

यूएसनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन में विवाद का साया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
The controversy in the selection of BJP district president in US Nagar
रुद्रपुर। भाजपा संगठन ने 13 में से दस जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। लेकिन तीन जिलों में यूएसनगर भी शामिल है, जहां जिलाध्यक्ष का नाम फाइनल नहीं हो सका है। वर्तमान जिलाध्यक्ष और विधायक के बीच काफी हद तक सार्वजनिक रूप से बढ़ चुकी रार भी इसकी वजह बताई जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी संगठन इस बार जिले की कमान नए हाथों में कमान दे सकता है।
विज्ञापन

यूएसनगर में भाजपा के 26 मंडल हैं। इनमें से 23 मंडलों में अध्यक्ष बन चुके हैं जबकि रुद्रपुर उत्तर, दक्षिण और किच्छा ग्रामीण में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति रुकी हुई है। सियासत की नजर से यह जिला पार्टी संगठन के लिए बहुत अहम है। इसके चलते जिले की कमान सौंपने में पार्टी को काफी मंथन करना पड़ रहा है। बीते पांच दिसंबर को हुई रायशुमारी में वर्तमान जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, अनिल चौहान, भारत भूषण चुघ, मनोज पाल, विवेक सक्सेना, दिनेेश भाटिया, रविंद्र बजाज, राम महरोत्रा और कमलेंद्र सेमवाल ने दावेदारी जताई थी। भाजपा में जिलाध्यक्ष के लिए जबर्दस्त लॉबिंग होने के साथ ही जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच सियासी मनमुटाव सार्वजनिक हो गया था। करीब डेढ़ साल पुराने मामले की ऑडियो वायरल होने पर विधायक ने जिलाध्यक्ष की घेराबंदी कर दी थी। सूत्रों के अनुसार सबसे अधिक चर्चाओं में शिव, अनिल और भारत के नाम थे।
विज्ञापन

विधायकों ने भी अपने पसंदीदा को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए मजबूती से पक्ष रखा था लेकिन झगड़े का असर जिलाध्यक्ष के चयन पर भी पड़ा है। इन्हीं वजहों से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं की गई है। अब हालिया बदली परिस्थितियों में जिले की कमान नए हाथों को सौंपने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसमें जातिगत समीकरणों का भी आंकलन किया जा रहा है और नया नाम चौंका भी सकता है। हालांकि कईं दावेदार देहरादून में डेरा जमाए हुए हैं। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर नए जिलाध्यक्ष और तीन रुके मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed