{"_id":"db71153509954886a626cf3648907685","slug":"the-contractor-will-share-gas-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिर ठेकेदार बांटेंगे गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिर ठेकेदार बांटेंगे गैस सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह बाद एक बार फिर गैस वितरण की व्यवस्था ठेकेदारों के हाथ में होगी। दो लोगों को गैस वितरण का ठेका दिया गया है। साथ ही हल्द्वानी को दो सेक्टरों में बांटा गया है और गैस सिलेंडर के लिए अब आपको सड़क पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में गलियों में जाकर और शहरी क्षेत्र में होम डिलीवरी करने के आदेश नए ठेकेदारों को कुमाऊं मंडल विकास निगम ने दिए हैं।
विज्ञापन
तमाम शिकायतों के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम ने 17 जनवरी 2015 को गैस वितरण का ठेका निरस्त कर दिया था। गैस को लेकर सड़क जाम करने के साथ ही प्रदर्शन हो रहे थे। जाम लगने पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने भी सख्त रुख अख्तियार किया था, जिस पर वितरण व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम ने संभाल ली थी। निगम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बांट रहा था। अब निगम की ओर से निकाले गए टेंडर में 37 लोगों ने टेंडर डाला था। होम डिलीवरी समेत प्रति सिलेंडर आठ रुपए देने पर ठेका तय हुआ है।
विज्ञापन
ठेका मोहन चंद्र और मदन मोहन कांडपाल के नाम हुआ है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रघु बिष्ट ने बताया कि गैस वितरण के लिए हल्द्वानी को दो सेक्टरों में बांटा गया है। शहर क्षेत्र में घर-घर जाकर सिलेंडर देना होगा और ग्रामीण क्षेत्र में गलियों में जाकर सिलेंडर बांटने पड़ेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अगर सड़क पर या चौराहे पर सिलेंडर बांटने की शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन