फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The contractor sued for being beaten in the room

कमरे में बंद कर पीटे गए ठेकेदार ने की खुदकुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
The contractor sued for being beaten in the room
ओम प्रकाश की फाइल फोटो अमर उजाला
हल्द्वानी। बकाया मांगने पर बरात घर मालिक ने लेबर ठेकेदार को कमरे में बंद कर पीटा। घटना से क्षुब्ध ठेकेदार ने जहर खा लिया। उसकी नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। ठेकेदार ने मौत से पहले सुसाइड नोट में घटना के लिए बरात घर मालिक को जिम्मेदार ठहराया। उधर, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश एवं मेयर डॉ.जोगेंद्र सिंह रौतेला ने ठेकेदार के घर जाकर उसकी पत्नी और बच्चों को ढाढ़स बधाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी ओमप्रकाश मौर्या उर्फ पप्पू (40) ने लामाचौड़ में बरात घर बनाने के लिए छह लाख मजदूरी का ठेका लिया था। वह तीन माह से काम करा रहा था। दो दिन पहले ठेकेदार बरात घर मालिक से दो लाख 25 हजार रुपये बकाया मांगने गया गया। आरोप है कि बरात घर मालिक ने रात में ठेकेदार को कमरे में बंद कर डंडे से पीटा। इससे क्षुब्ध मजदूर ठेकेदार ने बृहस्पतिवार दोपहर में रास्ते में जहर खा लिया। घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

उस समय पड़ोसियों ने पप्पू को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। ठेकेदार का एक बेटा मुकेश मौर्या (21), और दो बेटियां कविता (17), लक्ष्मी (16) हैं। पति के मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी राम सखी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि तहरीर के आधार पर बरात घर मालिक भूपेंद्र मेहरा और उसके रिश्तेदार विशाल मेहरा के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने के बाद ही अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन
ठेकेदार ओमप्रकाश के मामा और पड़ोसी श्याम मौर्या ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिवार के लोग शव को लेकर बरात घर पर जाएंगे। बरात घर मालिक ने पिटाई करने के बाद ठेकेदार से दस्तखत कराया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। अलबत्ता पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया तो परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।

सुसाइड नोट में 75 हजार कर्ज का जिक्र
परिजनों के अनुसार ठेकेदार ओम प्रकाश उर्फ पप्पू ने टूटी-फूटी हिंदी में सुसाइड नोट पर लिखा है कि उसने 55 हजार रुपये मनोज और नीलम के मामा से 20 हजार रुपये ब्याज पर लिया था। बरात घर मालिक ने लेबर के पैसे नहीं दिए। इसी कारण उसने दवाई खाई है। इसमें किसी का कसूर नहीं है।
पुलिस ने अस्पताल में लिया था बयान
परिजनों का कहना है कि जहर खाने के बाद पुलिस ने ठेकेदार ओम प्रकाश का अस्पताल में बयान लिया। उसने मैरेज हाल मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed