{"_id":"69d16ba1730b3bd3e50f8d60","slug":"the-construction-of-the-bus-port-was-put-on-hold-due-to-budget-constraints-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-5298-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बजट की कमी से बस पोर्ट के निर्माण पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बजट की कमी से बस पोर्ट के निर्माण पर लगा ब्रेक
Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। नगर के बस पोर्ट निर्माण पूर्ण करने की समयावधि अप्रैल माह में समाप्त हो गई है। बजट की कमी के चलते तय समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। वर्ष 2020 में शासन से हाईटेक बस अड्डा बनाने की स्वीकृति मिली थी। इसके बाद पोर्ट का निर्माण शुरू हुआ। 50 करोड़ 14 लाख रुपये से वर्कशॉप, रेस्टोरेंट, पार्किंग, शौचालय, दुकानें, प्रतीक्षालय, रोड, एसटीपी समेत अन्य कार्य कराए गए। इधर बीते 10 माह से कार्यदायी संस्था 21 करोड़ रुपया रोक दिया गया है। बस पोर्ट का निर्माण कार्य अप्रैल माह में पूरा में पूरा होने था लेकिन बजट नहीं मिलने से 10 माह से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। निर्माण कार्य नहीं होने से बस पोर्ट में जल भराव, धूल समेत बसों के डिपो के अंदर संचालन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
कार्यदायी संस्था की ओर से बस पोर्ट के रिवाइज बिल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- नवीन आर्या, एआरएम, रोडवेज रामनगर।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था की ओर से बस पोर्ट के रिवाइज बिल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
- नवीन आर्या, एआरएम, रोडवेज रामनगर।