फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was panic due to the information of drone flying near Raj Bhavan nainital

Nainital News: राजभवन के पास ड्रोन उड़ने की सूचना से खलबली, पुलिस दिनभर खोजबीन में जुटी रही; नहीं लग सका सुराग

Fri, 27 Jun 2025 10:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Fri, 27 Jun 2025 10:14 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में राजभवन के पास अज्ञात ड्रोन उड़ने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अधिकारियों ने तल्लीताल पुलिस को मामले में छानबीन के निर्देश दिए जिसके बाद से पुलिस ड्रोन की खोजबीन में जुटी हुई है। लेकिन ड्रोन नजर नहीं आया।

विज्ञापन
There was panic due to the information of drone flying near Raj Bhavan nainital
राजभवन नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को राजभवन के पास अज्ञात ड्रोन उड़ने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अधिकारियों ने तल्लीताल पुलिस को मामले में छानबीन के निर्देश दिए जिसके बाद से पुलिस ड्रोन की खोजबीन में जुटी हुई है। लेकिन अब तक ड्रोन पुलिस की नजर में नहीं आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह उपराष्ट्रपति राजभवन में मौजूद थे। इसी दौरान राजभवन के पास पुलिस कर्मियों को एक अज्ञात ड्रोन उड़ने की आवाज सुनाई दी। पुलिस के सतर्क होने तक ड्रोन की आवाज बंद हो गई। अधिकारियों ने तत्काल तल्लीताल पुलिस को क्षेत्र में अज्ञात ड्रोन उड़ने की सूचना दी।
विज्ञापन


साथ ही ड्रोन संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद से तल्लीताल पुलिस ड्रोन और ड्रोन संचालक की खोजबीन में जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ न तो ड्रोन आया ना ही ड्रोन संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की आवाज सुनाई दी। हालांकि ड्रोन किसी को नजर नहीं आया, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को सतर्कता बरतते हुए खोजबीन के निर्देश दिए हैं लेकिन देर शाम तक कोई ड्रोन या ड्रोन संचालक नजर नहीं आया। - रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed