{"_id":"5e883c818ebc3e72b32cf94a","slug":"the-cleaning-hero-of-the-corporation-will-see-where-many-people-are-quarantined173","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के सफाई नायक देखेंगे, कहां कितने लोग हैं क्वारंटाइन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
निगम के सफाई नायक देखेंगे, कहां कितने लोग हैं क्वारंटाइन
हल्द्वानी। नगर निगम ने सफाई नायकों की ड्यूटी घरों में क्वारंटाइन कर रखे गए लोगों की गतिविधियां देखने के लिए लगा दी है। यह सुबह से शाम तक गतिविधियों में नजर रखेंगे। साथ ही निगम को शाम को इसकी रिपोर्ट देंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर नगर निगम ने अपने सभी सफाई नायकों की ड्यूटी ऐसे लोगों की देखरेख के लिए लगा दी है। उन्होंने कहा कि 30 वार्डों में सफाई नायकों की ड्यूटी लगाई गई है यह सुबह से शाम तक निगरानी करेंगे कि कोई भी ऐसा व्यक्ति कहीं घूम तो नहीं रहा है। अगर वह कहीं घूमता हुआ दिखाई देता है तो इसकी सूचना सीधे प्रशासन को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह शाम को पूरी रिपोर्ट नगर निगम को सौंपेंगे। नगर निगम इस रिपोर्ट को प्रशासन को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।