{"_id":"681a7dd1b971a5a7350aca04","slug":"the-city-will-be-illuminated-by-sensor-street-lights-haldwani-news-c-8-1-hld1013-558538-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सेंसर वाली स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सेंसर वाली स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा शहर
Wed, 07 May 2025 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 07 May 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से जल्द सेंसरयुक्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। यह लाइटें ऑटो मोड में जलेंगी और बंद होंगी। लाइटों के साथ किसी तरह की छेड़खानी करने पर यह स्वत: ही बंद हो जाएंगी। पहले एक महीने तक रामपुर रोड, नैनीताल रोड पर परीक्षण के तौर पर यह लाइटें लगेंगी। ट्रायल सफल होने पर पूरे नगर निगम क्षेत्र के सेंसरयुक्त लाइटें लगाई जाएंगी।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि मंगलवार को एनर्जी एफिसिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) कंपनी के रीजनल हेड राहुल सिंह के साथ नगर निगम के विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शहर में सेंसरयुक्त लाइटें लगाने पर सहमति बनी। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि इन लाइटों की विशेषता है कि यह स्वत: जलेंगी और बंद होंगी। बीते दिनों असामाजिक तत्वों की ओर से बनभूलपुरा में स्ट्रीट लाइटें बंद करने की जो घटना हुई, उस तरह की घटना नहीं हो सकेगी। इससे बिजली बचत होने के साथ ही नगर निगम के बिजली के खर्च में कटौती होगी। परीक्षण सफल होने के बाद पूरे शहर में यह लाइटें लगाई जाएंगी। ठेकेदार कंपनी को आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।