{"_id":"76d7c716739e81f2b2dbecafbc2e40a7","slug":"the-children-took-the-rally-cleansing-aware-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने निकाली रैली, सफाई के प्रति किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने निकाली रैली, सफाई के प्रति किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Sat, 06 Jun 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को यहां एसओएस हरमन माइनर स्कूल के बच्चों ने तल्लीताल बाजार से डांठ तक रैली निकाली और सफाई अभियान भी चलाया। एनसीसी कैडेटों ने भी रैली और सफाई अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने झील संरक्षण, संवर्धन और स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज, समूह गायन और कविता गायन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने डांठ में झील किनारे नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों का आह्वान किया कि घर और घर के आसपास सफाई रखें और झील को प्रदूषित होने से बचाएं। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद अयूब, समाजसेवी गोविंद सिंह नेगी, उप प्रधानाचार्या स्मिता नेडिया परंबत आदि थे।
विज्ञापन
इधर, एसओएस जेएन कौल शिक्षण संस्थान की ओर से बीएड कालेज और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। परिसर में छायादार पौधे भी लगाए गए। इस दौरान प्राचार्य रंजना रूहेला, मेघा गंगवार, गणेश चंद्र, संगीता नबियाल आदि थे।
विज्ञापन