फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Chief Minister, who went out for a morning walk, made tea for the people.

Nainital News: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम ने लोगों के लिए बनाई चाय

Fri, 28 Nov 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 28 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister, who went out for a morning walk, made tea for the people.
मल्लीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिसकर्मी से वार्ता करते मुख्यमंत्री- संवाद - फोटो : बम की सूचना के बाद रेलवे स्टेशन पर जांच करते पुलिसकर्मी
नैनीताल। नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार सुबह नैनीताल में अचानक मॉर्निंग वॉक पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, पर्यटकों व स्कूली बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों के साथ पंत पार्क में बन रहे नयना देवी मंदिर के गेट का निरीक्षण भी किया। पंत पार्क में चाय बनाकर लोगों को पिलाई। चाय पीते हुए लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


बुधवार की शाम नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले। उन्होंने सुबह एटीआई से पंतपार्क तक वॉक किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते पर पैदल मिले लोगों से उनका हालचाल जाना। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वार्ता की। स्कूली बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की। मल्लीताल बाजार से भ्रमण करते हुए एक दुकान के बाहर रुककर अंगीठी में हाथ सेंके। इस दौरान लोगों से वार्ता कर उनकी दिक्क़तें जानी। पंत पार्क पहुंचने के बाद उन्होंने मानसखंड मंदिरमाला मिशन के तहत नव निर्मित नयना देवी मंदिर के गेट का काम देखा और उसको जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने के लिए 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।
विज्ञापन




ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की जानकारी ली

सीएम ने मिशन के अन्य विकास कार्यों डीएसए मैदान के सुधार, बलियानाला व ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली और संबंधित विभागों को इन सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए ठेले पर चाय बनाई। चाय पीने के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता की। बढ़ रही ठंड को देखते हुए अधिकारियों को सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सीएससी चन्द्र शेखर रावत, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया व हरीश राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed