{"_id":"994414015099d7c3058cd35342b5639c","slug":"the-cheating-tube-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्टिंग में ही धोखा दे गया ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्टिंग में ही धोखा दे गया ट्यूबवेल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर रोड के लोगों को राहत देने के लिए बने जल निगम के ट्यूबवेल की मोटर टेस्टिंग में ही जाम हो गई। ट्यूबवेल में नई मोटर डालने के लिए एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
शहर में पेयजल संकट बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 20 दिनों में एक के बाद एक ट्यूबवेल की मोटर फुंकती चली गईं। इंदिरा नगर की मोटर फुंकने से 15 हजार लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। जल संस्थान के सात टैंकर भी पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इंदिरा नगर में पानी की किल्लत से लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
वहीं, रामपुर रोड पर समता योग आश्रम के सामने लोगों को पानी देने के लिए जल निगम ने नया ट्यूबवेल लगाया था। ट्यूबवेल टेस्टिंग के दौरान ही धोखा दे गया। मोटर पंप जाम होने से टेस्टिंग पूरी नहीं हो सकी। जल निगम के अधिशासी अभियंता करन सिंह ने बताया कि मोटर लोड अधिक खींच रही है, जिस कारण पंप जाम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नई मोटर आ गई है और एक सप्ताह के भीतर नई मोटर डालकर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन