फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The characters will gain

2003 में कन्याधन योजना से वंचित पात्रों को इस बार मिलेगा लाभ

Thu, 11 Jun 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 11 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को शैले हाल में जन सुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने 30 प्रतिशत अनुसूचित जाति बाहुल्य वाले गांवों को भी स्पेशल कंपोनेंट प्लान का लाभ दिए जाने की घोषणा की। इससे पूर्व शैले हाल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और फूलमालाओं के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने श्रीनगर और हल्द्वानी मेडिकल कालेज और अस्पतालों में तैनात उपनल कर्मियों की नियुक्ति और रमसा के तहत नियुक्त कार्मिकों के मामले का हल निकालने के लिए जल्द ही कैबिनेट की बैठक में इसे लाने का आश्वासन दिया। कहा जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक कार्मिकों को निकाला नहीं जाए। 2013 में कन्याधन योजना से वंचित अभ्यर्थियों को इस साल के पात्र अभ्यर्थियों के साथ शामिल करने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


सीएम के सामने मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा के मामले उठाए गए। उन्होंने दर्जनभर स्कूलों जूनियर हाईस्कूलों और हाईस्कूलों के उच्चीकरण के साथ ही करोड़ों रुपये की सड़क, पेयजल योजनाओं को मंजूरी दी। उन्होंने छोटे ठेकेदारों को चार किमी तक सड़क बनाने की अनुमति दिए जाने, जूनियर हाईस्कूल चोपड़ा से हैड़ा तक 900 मीटर पाइप लाइन का निर्माण करने, स्यात में गोलू मंदिर तक बिजली लाइन बिछाने की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, श्रममंत्री हरीश दुर्गापाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, संसदीय सचिव सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, आपदा प्रबंधन अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट, सदस्य मलिन बस्ती सुधार समिति खजान पांडे, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उपाध्यक्ष ताराजत्त पांडे, राम सिंह कैड़ा, राजेंद्र खनवाल, ललित जोशी, गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, मारुति साह, मयंक भट्ट, राहुल छिमवाल, किशन नेगी, बालम बिष्ट आदि थे।

अभियंता के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
शहीद सैनिक सैनिक स्कूल से आगे नैनीताल-पंगूट मार्ग में सड़क निर्माण के दौरान नालियों और कलमठों का निर्माण नहीं किए जाने से ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने की शिकायत पर उन्होंने एडीबी के अधिशासी अभियंता का जवाब तलब किया। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने डीएम से स्वयं स्थल का निरीक्षण करने और दो दिन के भीतर नालियों और कलमठों का निर्माण शुरू नहीं किए जाने पर एडीबी के अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।


मेरा गांव, मेरी सड़क योजना में 50 फीसदी राज्यांश
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दो किमी तक की सड़कों के निर्माण के लिए सरकार ने मेरा गांव, मेरी सड़क योजना चलाई है। इसके तहत 50 फीसदी धनराशि ग्राम पंचायतें खर्च करेंगी और 50 फीसदी धनराशि सरकार द्वारा राज्यांश दिया जाएगा। इससे कई गांवों की छोटी-छोटी सड़कों की समस्या का समाधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed