फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The changing behavior of monsoon will be studied

Nainital News: मानसून के बदल रहे व्यवहार का होगा अध्ययन

Thu, 27 Jun 2024 06:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 27 Jun 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
The changing behavior of monsoon will be studied
नैनीताल। सितंबर के द्वितीय सप्ताह में कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोधार्थी जॉर्जिया विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के संकाय सदस्य एवं शोधार्थियों के साथ जलवायु परिवर्तन के कारण भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून के बदल रहे व्यवहार के बारे में अध्ययन करेंगे। इस सहयोगात्मक कार्य के निष्कर्ष का दोनों विवि संयुक्त प्रकाशन करेंगे। इसमें दोनों विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं की ओर से किए गए वास्तविक योगदान के अनुसार सहयोगियों को उचित श्रेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

जियोलॉजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून आमतौर पर जून और सितंबर के बीच होता है। जैसे ही सर्दियां खत्म होती हैं, दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर से गर्म, नम हवा भारत की ओर बहती है। हिमालय से टकराकर ग्रीष्मकालीन मानसून आर्द्र जलवायु और मूसलाधार वर्षा लाता है।
विज्ञापन

भारत और दक्षिण पूर्व एशिया ग्रीष्मकालीन मानसून पर निर्भर है। मानसून के अनिश्चित व्यवहार और उसकी अनियमितताओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता। अतः जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण मानसून के उदासीन व्यवहार को देखते हुए इसकी गतिकी को समझने के लिए अधिक से अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे पुराने सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक जॉर्जिया विश्वविद्यालय के मध्य भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून के व्यवहार के बारे में अध्ययन करने के लिए समझौता हुआ है। नेशनल साइंस फाउंडेशन यूएसए की ओर से प्रायोजित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत दोनों विवि संयुक्त रूप से भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून के व्यवहार के बारे में अध्ययन करेंगे। उपकरणों की मदद से जो डाटा प्राप्त होगा और निष्कर्ष निकलेगा इसके अंतरराष्ट्रीय शोध समय-समय पर प्रकाशित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed