फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The challenge to convince 'your' people in front of BJP

भाजपा के सामने ‘अपनों’ को मनाने की चुनौती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
The challenge to convince 'your' people in front of BJP
bjp flag
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से कम, अपनों से ज्यादा चुनौती मिल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। ब्लाक प्रमुख चुनावों में भी कांग्रेस पूरे दम से नहीं उतरी लेकिन भाजपा के लिए कई जगह अपनों ने ही चुनौती खड़ी कर दी है। सोमवार को नाम वापसी का दिन है और भाजपा की कोशिश है कि वह बागियों को मनाकर पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों की राह आसान कर दे। अब देखना है कि उसके प्रयास किस हद तक सफल होते हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने इस बार पंचायत चुनावों में अपेक्षा से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और भीमताल ब्लाक प्रमुख पद पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। भाजपा की कोशिश है कि वह शेष ब्लाकों में भी जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप कर ले। पार्टी की इस रणनीति की राह में उसके अपने ही रोड़ा बन गए हैं। रामनगर में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के मुकाबले विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। इसी तरह कोटाबाग से भाजपा से जुड़े क्षेत्र पंचायत सदस्य ने प्रमुख पद के लिए नामांकन कराया है। बेतालघाट सीट पर भी भाजपा से जुड़े परिवार के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मैदान में ताल ठोक दी है। ओखलकांडा सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसके पीछे कई तरह की चर्चाएं हैं और रणनीति को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। सोमवार को नामांकन वापस करने का अंतिम दिन है, ऐसे में भाजपा पदाधिकारी अपनों को मनाने की अंतिम कोशिश में जुटे हुए हैं। भाजपा को भरोसा है कि यदि वह बागी उम्मीदवारों को नाम वापस लेने में कामयाब रहे तो उनकी जीत की राह आसान हो जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी के अनुसार नामांकन वापसी तक पार्टी इंतजार कर रही है, उसके बाद पार्टी लाइन से बाहर जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed