{"_id":"600732538ebc3e34462c6cd4","slug":"the-case-of-filing-false-cases-of-congressmen-reached-the-court-of-dgp-haldwani-news-hld41179008","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का मामला डीजीपी के दरबार तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का मामला डीजीपी के दरबार तक पहुंचा
विज्ञापन
हल्द्वानी। लालकुआं में कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को देहरादून में पुलिस महानिदेशक से मिला और झूठे मुकदमे वापस लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रीतम सिंह ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि दस जनवरी को बिंदुखत्ता के एक शराब तस्कर ने कांग्रेस जिला महामंत्री भगवान धामी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू और राजा धामी के खिलाफ पुलिस से साठगांठ कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल मामले की जानकारी लेने के लिए 11 जनवरी को लालकुआं थाने गए। मामले में शराब माफिया और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत का विरोध करने पर दुर्गापाल के साथ पुलिस ने अभद्रता की और उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
लालकुआं पुलिस की कार्रवाई से ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ताधारी दल और शराब माफिया के इशारे पर विपक्षी दल के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, भगवान धामी, कमल दानू और राजा धामी सहित सभी कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग करती है। ज्ञापन देने वालों में नवीन जोशी, राजकुमार, संजय किशोर, लालचंद शर्मा, हरिमोहन नेगी, गिरीश, गरिमा दसौनी आदि थे। संगठन के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।