{"_id":"6891978af58c19c5ef007247","slug":"the-body-of-the-youth-who-was-swept-away-in-basani-was-found-the-next-day-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: बसानी में बहा युवक...दूसरे दिन मिला शव, पानी के तेज बहाव को पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: बसानी में बहा युवक...दूसरे दिन मिला शव, पानी के तेज बहाव को पार करते समय हुआ हादसा
Tue, 05 Aug 2025 11:03 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:03 AM IST
सार
बसानी के पास रविवार रात करीब 11 बजे के पानी के तेज बहाव में एक युवक नाले में बह गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे लेकिन वह बच गए। सोमवार को घटनास्थल से तकरीबन छह किलोमीटर दूर भाखड़ा पुल के पास उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
शव।
विस्तार
फतेहपुर बल्दियाखान मोटरमार्ग पर बसानी के पास रविवार रात करीब 11 बजे के पानी के तेज बहाव में एक युवक नाले में बह गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे लेकिन वह बच गए। सोमवार को घटनास्थल से तकरीबन छह किलोमीटर दूर भाखड़ा पुल के पास उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम से तेज बारिश शुरू हो गई थी। ऐसे में बसानी के करीब बह रहे दो नालों के पास लोग फंसे हुए थे। रात में योगेश सुयाल (32) पुत्र पीतांबर दत्त सुयाल निवासी पीपल पोखरा फतेहपुर अपने दो साथियों के साथ हाथ पकड़कर नाला पार करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही युवक बीच में पहुंचे अचानक पानी बढ़ गया।
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव की वजह से योगेश बह गया जबकि उसके साथी बाल-बाल बचे। रात में ही योगेश की तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। लामाचौड़ चौकी प्रभारी मनोज सिंह अधिकारी की टीम सोमवार सुबह युवक के तलाश में लग गई। दिन में 11 बजे उसका शव भाखड़ा पुल के पास दिखा। टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
