फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The body of an elderly man who had gone for a morning walk was found in the forest

Nainital News: मॉर्निंग वॉक को निकले बुजुर्ग का जंगल में मिला शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man who had gone for a morning walk was found in the forest
लालकुआं। पांच दिन पूर्व मॉर्निंग वॉक पर निकले नगर के वार्ड नंबर दो निवासी बुजुर्ग तुलसी राम (70) का शव संदिग्ध हालात में वन विकास निगम के डिपो चार के पीछे जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक लगभग दो दिन पूर्व उनकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन

बुजुर्ग तुलसी राम 27 मार्च की सुबह तड़के चार बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार दोपहर कुछ लोगों ने पुलिस को वन विकास निगम के डिपो संख्या चार के पीछे जंगल में एक शव होने की सूचना दी। शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि संभवतः बुजुर्ग जंगल से बाहर नहीं निकाल पाए और उनकी लगातार भूखे रहने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed