{"_id":"6842005e3568f205a209886f","slug":"the-body-of-a-taxi-driver-was-found-on-the-roadside-under-suspicious-circumstances-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108223-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला टैक्सी चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला टैक्सी चालक का शव
Fri, 06 Jun 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। मल्ला ओखलकांडा में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने अचेत अवस्था में युवक को ओखलकांडा पीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जीतू बोरा (30) पुत्र हरीश सिंह बोरा को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि जीतू टैक्सी चलाता था।
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम जीतू सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार सुबह जीतू का शव घर से आधा किलोमीटर पहले सड़क किनारे पड़ा मिला। समाजसेवी दीपक बर्गली ने बताया कि युवक मिलनसार होने के साथ मदद के लिए आगे रहता था। सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि मृतक का शरीर नीला पड़ा था। प्रथमदृष्टया विषाक्त पदार्थ खाने के कारण मौत होने का अंदेशा है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। संवाद