{"_id":"5fa9a6138ebc3e9b9575e4fe","slug":"the-body-of-a-married-woman-found-hanging-on-a-tree-near-hanumangarhi-dowry-harassment-case-filed-against-husband-mother-in-law-and-sister-in-law-on-father-s-tahrir-nainital-news-hld403604528","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधोडा को हराकर स्याली के नाम रही फाइनल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधोडा को हराकर स्याली के नाम रही फाइनल ट्रॉफी
विज्ञापन
पूजा डसीला (25) फाईल फोटो
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव की पहचान होने के बाद परिजनों ने ससुरालियों पर बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोमवार को हनुमानगढ़ी क्षेत्र में टहलने गए स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव पेड़ पर लटका होने की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। महिला की शिनाख्त तल्लीताल जॉय विला निवासी पूजा डसीला (25 ) पत्नी मनोज सिंह डसीला के रूप में हुई। सूचना पर पति मनोज सिंह डसीला और मायके पक्ष के लोग तल्लीताल थाने में पहुंचे। महिला के पिता जगदीश सिंह ने बताया कि साल 2016 में गंगोलीहाट निवासी पूजा की शादी शेराघाट निवासी मनोज सिंह डसीला के साथ हुई।
इसके बाद पूजा और मनोज नैनीताल में किराये पर रहने लगे। दोनों की डेढ़ साल की बच्ची भी है। आरोप लगाया कि मनोज ने शादी के बाद से दहेज को लेकर पूजा का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। पिछले चार से उनकी बेटी मायके नहीं आई थी। रविवार को बेटी को फोन किया था, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी थी। पति मनोज का कहना है कि पूजा रविवार शाम पांच बजे घर से गायब थी, काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली।
विज्ञापन
तल्लीताल के एसओ विजय मेहता का कहना है कि पति ने महिला के लापता होने की सूचना नहीं दी थी। मृतका के पिता जगदीश सिंह सिनोली निवासी गंगोलीहाट की तहरीर पर पति मनोज सिंह डसीला समेत सास-ननद के खिलाफ धारा 304 बी और 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।