{"_id":"68a4d3c7ab56e537550ec002","slug":"the-body-of-a-hotel-employee-was-found-in-the-kosi-river-under-suspicious-circumstances-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-109207-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संदिग्ध हालात में कोसी नदी में मिला होटल कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संदिग्ध हालात में कोसी नदी में मिला होटल कर्मी का शव
Wed, 20 Aug 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित कोसी नदी में मंगलवार दोपहर में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। कोसी नदी में शव मिलने की सूचना पर खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खैरना चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया युवक की पहचान दान सिंह (42) पुत्र पान सिंह निवासी ओखिना ताड़ीखेत अल्मोड़ा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक का शव जहां पड़ा था, वहां से बहकर 100 मीटर आगे पत्थरों के पास अटका गया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। साथ ही वह जयपुर के एक होटल में काम करता था और पिछले दो महीनों से घर पर आया था। दान सिंह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे को रोता हुआ छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया है। संवाद