फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Boat House Club stormy AGM

हंगामेदार रही बोट हाउस क्लब की एजीएम

Sat, 25 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sat, 25 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The Boat House Club stormy AGM
बोट हाउस क्लब - फोटो : अमर उजाला
चुनाव से पूर्व बोट हाउस क्लब की एजीएम बैठक में काफी हंगामा रहा। तमाम सदस्यों ने आरोप लगाया कि सदस्यों की सदस्यता संबंधी विवाद उठना गलत था। जिसके बाद क्लब का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। सदस्यों ने कहा कि ऐसे मामले क्लब के भीतर ही सुलझने चाहिए। कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल ने कहा कि क्लब के किसी भी सदस्य की सदस्यता न तो समाप्त की गई है और न ही ऐसी कोई कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि इस संबंध में कुछ दिन पहले कुछ समाचार पत्रों में उनके हवाले से सदस्यों की सदस्यता में गड़बड़ी संबंधी जो समाचार प्रकाशित हुआ वह बयान उन्होंने दिया ही नहीं। आयुक्त नयाल ने कहा कि उनके हवाले से छपे समाचार से उनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने ऐसी कोई जानकारी किसी पत्रकार को नहीं दी थी। नयाल ने यह भी कहा कि वह क्लब की बेहतरी के लिए कार्य करने के इच्छुक हैं। इसी कारण बैठक में आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ तालमेल से ही ऐसी संस्था प्रगति कर सकती है।
विज्ञापन


इससे पूर्व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस पवार ने आयुक्त की ओर से की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें क्लब के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप का अधिकार नहीं था और उन्होंने सदस्यता संबंधी जो प्रकरण उठाया था वह अनुचित था। वरिष्ठ अधिवक्ता आरके रायजादा ने भी क्लब के कार्यों में हस्तक्षेप पर नाराजगी जताई। क्लब के सचिव तथा वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा ने कहा कि क्लब की सदस्यता संबंधी विवाद से क्लब की छवि खराब करने का प्रयास हुआ है। जबकि सदस्यता में पूरी पारदर्शिता बरती गई है और कहीं कोई अनियमितता नहीं हुई है। शर्मा ने इस प्रकरण का जल्द आपसी सहयोग से पटाक्षेप करने की अपील की। बैठक में एएस गिल, आरके कर्नाटक समेत भारी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित थे। संचालन महेश लाल साह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोट हाउस क्लब प्रबंध समिति के लिए 734 सदस्यों ने किया मतदा
नैनीताल। बोट हाउस क्लब की प्रबंध समिति के नौ सदस्यों के लिए शनिवार को यहां क्लब परिसर में मतदान कराया गया। मतदान में कुल 3290 सदस्यों में से 734 सदस्यों ने वोट डाले। रविवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।


बोट हाउस क्लब के प्रबंध समिति के 9 सदस्य पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें आदित्य बेदी, अमर सिंह गिल, दीप साह, डीके शर्मा, दिग्विजय सिंह, जेएस सरना, मोहन चंद्र पांडे, नसीम ए खान, आरके कर्नाटक, राखी विर्थ, सिब्बल, रनवीर जुनेजा, सुएब एहमद, डॉ. टीएस रौतेला, वीके बिग, विजय साह शामिल हैं। कनवीनर राजीव टंडन व सुनील मिश्रा तथा को कनवीनर हरिमोहन भाटिया की देखरेख में दोपहर ढाई बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो रात आठ बजे तक जारी रही। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक मतदान में कुल 734 सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से मतगणना की जाएगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। बाद में प्रबंध समिति के सदस्य ही नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। मतदान को लेकर सुबह से ही बोट हाउस क्लब में खासी गहमागहमी का माहौल रहा और प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed