{"_id":"cf152bd47a66d882923c1b0e6fbc27c5","slug":"the-appointment-of-the-instructor-27-encompass-directorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशक की नियुक्ति को लेकर 27 से निदेशालय में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशक की नियुक्ति को लेकर 27 से निदेशालय में धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई पाइंस में आशुलिपि ट्रेड में अनुदेशक की नियुक्ति नहीं होने से गुस्साए ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने अब 27 नवंबर से समाज कल्याण निदेशालय हल्द्वानी में धरना-प्रदर्शन की धमकी दी है।
विज्ञापन
ट्रेड के छात्र भुवन सिंह मनराल ने बताया कि अनुदेशक की नियुक्ति की मांग को लेकर वह काफी लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन निदेशालय स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि निदेशालय को पूर्व में ज्ञापन भेजा गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर 26 नवंबर तक अनुदेशक की नियुक्ति नहीं हुई तो सभी ट्रेड के 13 छात्र-छात्राएं निदेशालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ट्रेड के छात्रों महेंद्र, मनीष, गीता भट्ट, सुमन, गौरी, मिमाक्षी, कविता, दीपांशु, संतोष, राहुल, नितिन व शुभम ने कहा निदेशालय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनवरी माह में सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं, जब अनुदेशक की नियुक्ति नहीं हो पायी है तो हम क्या परीक्षा देंगे। मामले में संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य चंदन सिंह जीना ने कहा कि वह छात्रों के मांगों को लेकर गंभीर हैं।