फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The amount for shoes and bags will soon be credited to the students' accounts.

Nainital News: विद्यार्थियों के खातों में जल्द आएगी जूते-बैग की रकम

Wed, 10 Dec 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 10 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The amount for shoes and bags will soon be credited to the students' accounts.
हल्द्वानी। शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को जल्द जूते एवं बैग के लिए धनराशि मिल जाएगी। खातों में रकम भेजकर उप शिक्षाधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य को सर्कुलर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला में छह दिसंबर के अंक में ‘...छात्रों के फटे जूतों से झांक रही मजबूरी’ शीर्षक से स्कूलों की लापरवाही बयां की थी। अब उप शिक्षाधिकारी कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके अनुसार हल्द्वानी विकासखंड के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को निशुल्क जूते और बैग की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान के लिए विभागीय खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। कम राशि मिलने पर स्कूल छात्र-संख्या के अनुसार उप शिक्षा कार्यालय से मांग कर सकते हैं। यदि रकम अधिक जारी हो गई तो तत्काल लौटाने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed