{"_id":"68cdbdfd821d60646008aa2b","slug":"the-administration-will-rehabilitate-the-families-affected-by-the-bajun-disaster-by-providing-them-land-nainital-news-c-238-1-shld1020-118644-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बजून आपदा पीड़ित परिवारों को भूमि उपलब्ध कराकर विस्थापित करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बजून आपदा पीड़ित परिवारों को भूमि उपलब्ध कराकर विस्थापित करेगा प्रशासन
Sat, 20 Sep 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन की ओर से समीपवर्ती बजून के दुधिला गांव में बीते सोमवार को आई आपदा से प्रभावित तीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराकर विस्थापन की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही उनके जानवरों की सुरक्षा के लिए फिलहाल बजून अधौड़ा मार्ग पर टिन शेड गोशाला बनाई जा रही है।
बीते सोमवार को बजून अधौड़ा मार्ग पर हुए भूस्खलन में बजून के दुधिला गांव में एक भवन के साथ सात मवेशी मिट्टी में दफन हो गए। मलबे से क्षेत्र निवासी भूपाल सिंह ढैला का भवन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पूरन सिंह और हरीश सिंह के भवनों को खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने परिवारों को क्षेत्र से हटा दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन की ओर से तीन लाख 12 हजार मुआवजा राशि दी गई। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सुरक्षा कार्य के साथ अब प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने की प्रक्रिया की जा रही है। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि प्रभावित तीन परिवारों के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। भूमि मिलते ही परिवारों को विस्थापित कर दिया जाएगा।