फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Abdul Moeed: Five teams engaged in search of wanted Abdul Moeed

Abdul Moeed: वांटेड अब्दुल मोईद की तलाश में लगी पांच टीमें, अब्दुल मलिक से पूछताछ में मिली अहम जानकारी

Mon, 26 Feb 2024 10:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 26 Feb 2024 10:39 AM IST
सार

Haldwani News: हिंसा मामले में पुलिस ने वांटेड अब्दुल मोईद की तलाश में पांच टीमें लगा दी हैं। अब्दुल मलिक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब्दुल मोईद की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
 

विज्ञापन
Abdul Moeed: Five teams engaged in search of wanted Abdul Moeed
अब्दुल मोईद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने वांटेड अब्दुल मोईद की तलाश में पांच टीमें लगा दी हैं। अब्दुल मलिक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब्दुल मोईद की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


आठ फरवरी को बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी। मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए। इसमें हिंसा भड़काने के आरोपी अब्दुल मलिक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन उसका बेटा वांटेड अब्दुल मोईद अब भी पकड़ से दूर है। कई राज्यों की खाक छानने के बाद मलिक पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पुलिस सूत्र बताते हैं कि अब्दुल मोईद के बारे में ठोस जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने एक ठिकाने में छापा भी मारा था पर मोईद वहां से दो घंटे पहले फरार हो गया।
विज्ञापन


ये पढ़े- Haldwani: अरबों की संपत्ति का मालिक है मास्टरमाइंड मलिक, नैनीताल से गुजरात तक छुपने के कई ठिकाने; अब कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल मलिक, उसके बेटे को पनाह देने वालों पर होगी कार्रवाई
अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोइद को पनाह देने वालों पर कार्रवाई तय है। पुलिस ने फरारी के दौरान कई लोगों की सूची तैयार की है। इनमें से कई लोग ऊंची पहुंच वाले हैं। बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब्दुल मलिक दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़ और भोपाल तक छिपता रहा। पुलिस के मुताबिक जहां-जहां मलिक ठहरा, वहां उसकी आवभगत में कोई कमी नहीं रखी गई।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ जगह भी चिह्नित की हैं जिन्होंने मलिक की मदद की लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं दी। इनमें दिल्ली से भोपाल तक के कारोबारी, राजनीतिक संबंध रखने वाले और ऊंची पहुंच वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इन सभी की जानकारी जुटाने में लगी है। अब्दुल मलिक के आने जाने से लेकर उसके रहने और एक जगह से दूसरी जगह जाने में मदद करने समेत तमाम सवालों का जवाब खोजा जा रहा है। जब मलिक खुद फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था तो आखिर किस तरह से वह फरार होने के लिए लोगों से संपर्क कर रहा था, इसका लिंक भी ढूंढा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed